मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान कंपनी के प्रशिक्षण अधिकरियों द्वारा प्रशिक्षुओं को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपभोक्ता से उचित संवाद एवं व्यवहार का प्रशिक्षण, आकस्मिक दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा नियम, परमिट, शटडाउन एवं आपातकालीन ब्रेकडाउन, वितरण ट्रांसफार्मर का कार्य, रख-रखाव, फेल होने के कारण एवं रोकथाम, सब-स्टेशन का प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही केंद्रिय विद्युत प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित सुरक्षा मानकों, उपकरण एवं उनका समय समय पर उपयोग एवं निरीक्षण, मानसून पश्चात पेट्रोलिंग एवं विद्युत लाइन का सुरक्षा रखरखाव सुधार कार्य, कनेक्शन, प्राथमिक उपचार, अर्थिंग एवं अन्य तकनीकी कार्यों की भी जानकारी दी, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हुई।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभव के बारे में अति मुख्य महाप्रबंधक एसके गिरिया के द्वारा चर्चा की गयी एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को लाइनमेन सेफ्टी किट (बैग, सेफ्टी झूला, हैण्ड ग्लव्स, हैलमेट, टेस्टर, प्लायर, टेस्ट लैंप, बल्ब, स्पेनर सेट-10 नग, टार्च) एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण के समापन समारोह में केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नयागांव जबलपुर के प्रभारी अति.मुख्य महाप्रबंधक एसके गिरिया, सिस्टम एनालिस्ट क्षितिज जैन, प्रबंधक प्रशिक्षण एसके देवलिया, केबी थापा एवं खुशबू गुप्ता उप प्रबंधक उपस्थित रहे।










