Monday, June 15, 2026
HomeTechnology90W हाइपरचार्ज और 6,550mAh बैटरी वाले Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन पर...

90W हाइपरचार्ज और 6,550mAh बैटरी वाले Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन पर जबरदत ऑफर

पोको के लेटेस्ट Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है, जिससे मोबाइल यूजर्स के लिए इसे सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका है।

31,999 रुपये में लॉन्च हुए Poco X7 Pro 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, कंपनी इस स्मार्टफोन पर 8,000 की इंस्टेंट छूट दे रही है। इसी तरह 33,999 रुपये में लॉन्च हुए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, कंपनी इस पर भी 8,000 की इंस्टेंट छूट दे रही है।

इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दिए जा रहे बैंक ऑफर एवं एक्सचेंज ऑफर के तहत और अतिरिक्त छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

Poco X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

Poco X7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।

Poco X7 Pro 5G का कैमरा

Poco X7 Pro 5G के बैक पैनल में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Poco X7 Pro 5G की बैटरी

Poco X7 Pro 5G में 90W हाइपरचार्ज के सपोर्ट वाली 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

Poco X7 Pro 5G के फीचर्स

Poco X7 Pro 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 दिया गया है। स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफाइड भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी, ओटीजी, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Related Articles

Latest News