मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मूंग और उड़द की खरीदी के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारम्भ होगा।
मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारम्भ होगा। इस संबंध में मेरी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई है। उपार्जन के लिए राज्य की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारम्भ होगा। इस संबंध में मेरी माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई है। उपार्जन के लिए राज्य की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।











