वीवो यूजर्स के लिए जल्दी ही नया धांसू स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है। वीवो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नए स्मार्टफोन ViVO Y400 Pro 5G का एक टीजर जारी किया है, जिसमें इसका लुक भी सामने आ गया है।
ViVO Y400 Pro 5G: फीचर्स
ViVO Y400 Pro 5G से जुड़े लीक्स के अनुसार ViVO Y400 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज एवं 256GB स्टोरेज वैरियंट लॉन्च किए जा सकते हैं। लीक के अनुसार ViVO Y400 Pro 5G स्मार्टफोन में AI Transcript Assist, AI Superlink, AI Note Assist, AI Screen Translation, ViVO Live Call Translation, AI Live Text और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
ViVO Y400 Pro 5G: कैमरा और बैटरी
ViVO Y400 Pro 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन कैमरा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का bokeh लेंस मिल सकता है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा ViVO Y400 Pro 5G में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।










