Homeखास खबरसर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट, चांदी के दाम...

सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट, चांदी के दाम भी आए नीचे

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 20 जून 2025 को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है, वहीं आज चांदी के दाम भी नीचे आ गए हैं।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,480 रुपये से लेकर 1,00,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 92,100 रुपये से लेकर 92,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ें- आज मौसम का पूर्वानुमान: देश के अधिकांश राज्यों में पहुँचा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

आज प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,00,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  1,00,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन वाले Oppo Reno 14 स्मार्टफोन जल्द भारत में होंगे लॉन्च

Related Articles

Latest News