Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज मौसम का पूर्वानुमान: देश के अधिकांश राज्यों में पहुँचा मानसून, भारी...

आज मौसम का पूर्वानुमान: देश के अधिकांश राज्यों में पहुँचा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

देश में मानसून ने पूरी तरह से सक्रिय होकर लगभग सभी राज्यों में पहुँच चुका है, जबकि शेष राज्यों में दो-तीन दिनों में पहुँच जाएगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज 20 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 जून तक दिल्ली और हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। आज आज गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कल शनिवार 21 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 25 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं 22 से 24 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी और ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन

ये भी पढ़ें- सबकी दुनिया हिला देगा एआई पावर्ड Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन

मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 25 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 22 से 25 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, 21 से 25 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, 20 से 25 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, 20 और 21 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।  

Related Articles

Latest News