Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyसबकी दुनिया हिला देगा एआई पावर्ड Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन

सबकी दुनिया हिला देगा एआई पावर्ड Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग अपना नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रहा है। Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन 27 जून दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के माध्यम से की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सैमसंग इंडिया के आधिकारिक अकाउंट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से मिली जानकारी के अनुसार एआई पावर्ड और लेटेस्ट फीचर्स से लैस Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन वाला और 7.7mm पतला है। Samsung Galaxy M36 5G को Serene Green, Velvet Black और Orange Haze तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।  

Samsung Galaxy M36 5G Specifications

Samsung Galaxy M36 5G के डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है। साथ ही इसका डिस्प्ले स्क्रैच रेसिस्टेंट और 2.0 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है।

ये भी पढ़ें- Motorola Edge 50 स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 11,000 रुपये हुआ सस्ता

Samsung Galaxy M36 5G Camera

Samsung Galaxy M36 5G के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स में ऑटो नाइट मोड, नाइट पोर्ट्रेट, मल्टी-फ्रेम सिंथेसिस, AI डेप्थ मैप, डुअल 4K रिकॉर्डिंग, ऑब्जेक्ट इरेजर, इमेज क्लिपर और संपादन सुझाव जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी और ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M36 5G AI फीचर्स और सर्च का फीचर मिलेगा, जिसमें Circle to Search टूल मिलेगा, जिससे यूजर्स किसी भी टेक्स्ट, इमेज या म्यूजिक को सर्कल बनाकर सीधे सर्च कर सकेंगे। इसके साथ ही Google Gemini Live के जरिए सवालों के जवाब भी मिल सकेंगे। AI Select के जरिए यूजर को डॉक्यूमेंट ऑर्गनाइज और क्रिएटिव टास्क्स जैसे टूल मिलेंगे।

 

Related Articles

Latest News