मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गुजरात और राजस्थान के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में भी तेज वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे और तेलंगाना में कल गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में भी कल हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।









