स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अपनी Reno 14 के दो नए स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है और कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी ओप्पो ने अभी तक Oppo Reno 14 स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
ओप्पो इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के अपने आधिकारिक हैंडल से Reno 14 सीरीज की लांचिंग की पुष्टि की है। अपने पोस्ट में कंपनी ने स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल दिखाते हुए ‘Coming Soon’ लिखा है। उम्मीद है कि ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने की शुरुआत में पेश की जाएगी।
ओप्पो Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन्स को मिड रेंज में लॉन्च करेगी। Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं Reno 14 में Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
इसके साथ ही Oppo Reno 14 में 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं Oppo Reno 14 Pro में भी 50MP OIS मेन कैमरा दिया गया है लेकिन इसमें 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा, जो 3.5× ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। दोनों फोन में अपने पुराने वेरिएंट्स की तुलना में बेहतर कैमरा अपग्रेड मिलता है।
ये भी पढ़ें- सबकी दुनिया हिला देगा एआई पावर्ड Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन
इसके अलावा Oppo Reno 14 में 6.59-इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और OPPO Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आएगा। वहीं Oppo Reno 14 Pro में 6.83-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलेंगे है।
Oppo Reno 14 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Oppo Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी मिल सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे। Oppo Reno 14 Pro में 50W का वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।