स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारत में नए स्मार्टफोन OPPO Reno 14 की लांचिंग आधिकारिक रूप से कंफर्म कर दी है। हालांकि OPPO Reno 14 सीरीज कब लॉन्च होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि OPPO Reno 14 को अगले महीने जून में लॉन्च किया जा सकता है।
ओप्पो ने OPPO Reno 14 में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.59-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया है। साथ ही स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
OPPO Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा, साथ ही इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लेकर 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं। OPPO Reno 14 में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।
OPPO Reno 14 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OIS के सपोर्ट वाला 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x जूम) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।
वहीं OPPO के दूसरे वैरिएंट OPPO Reno 14 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.83-इंच की OLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
OPPO Reno 14 Pro में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6200mAh की बैटरी दी गई है। OPPO Reno 14 Pro के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।











