स्मार्टफोन निर्माता Oppo जल्द ही Reno 14 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। मीडिया लीक्स में Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro वेरिएंट के बारे कुछ जानकारियों निकलकर बाहर आई हैं।
मीडिया लीक्स के अनुसार PKZ110 मॉडल नंबर वाला एक Oppo हैंडसेट Geekbench पर लिस्टेड है, जिसे स्टैंडर्ड Oppo Reno 14 मॉडल माना जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Oppo Reno 14 की Geekbench लिस्टिंग से मिली जानकारी में इस स्मार्टफोन में Mali-G720 MC7 GPU दिया जा सकता है।
मीडिया लीक्स में कहा जा रहा है कि Oppo Reno 14 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता ये Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा।
Oppo Reno 14 Pro के बैक पैनल में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकते हैं।











