Oppo Reno 14 5G: ओप्पो ने अपना नया Oppo Reno 14 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, भारत में Oppo Reno 14 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 8 जुलाई से की जाएगी।
Oppo Reno 14 5G स्मार्टफोन को पर्ल व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें Android 15 पर आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66+IP68+IP69 दी गई है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Oppo Reno 14 5G Features
Oppo Reno 14 5G में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Oppo Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन दिया है। Oppo Reno 14 5G में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है।
Oppo Reno 14 5G Camera
Oppo Reno 14 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 14 5G Battery
Oppo Reno 14 5G में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।











