Monday, June 15, 2026
HomeTechnologyबारिश में भीगते हुए बनाइए रील्स या खींचिए फ़ोटो- Oppo A5 5G...

बारिश में भीगते हुए बनाइए रील्स या खींचिए फ़ोटो- Oppo A5 5G स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च

ओप्पो ने अपना नया स्‍मार्टफोन Oppo A5 5G भारत में लॉन्‍च कर द‍िया है, इस स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ लॉन्‍च किया गया है, यानी आपको धूल और पानी की च‍िंता करने की जरूरत नहीं है और इस स्मार्टफोन में दी गई वॉटरप्रूफ सीलिंग से आप बेखौफ होकर बारिश में भीगते हुए रील्स बना सकते हैं और फ़ोटो खींच सकते हैं।

साथ ही Oppo A5 5G में मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) शॉक रेजिस्टेंस और SGS गोल्ड ड्यूरेबिलिटी दी गई है, इसका मतलब है कि ऊंचाई से गिरने पर भी इस स्‍मार्टफोन में टूट-फूट नहीं होगी और एक और विशेष बात कि डबल-टेम्पर्ड ग्लास से लैस होने का कारण इसके डिस्प्ले पर खरोंच भी नहीं आएगी।

Oppo A5 5G Price

भारत में OPPO A5 5G को दो कलर ऑप्शन Mist White और Aurora Green में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 15,499 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत SBI Card, IDFC FIRST Bank, BOB, Federal Bank और DBS Bank के कार्ड पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। OPPO A5 5G स्मार्टफोन कॉ OPPO India की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Croma से खरीदा जा सकेगा। 

Oppo A5 5G Camera

Oppo A5 5G के बैक पैनल में 50MP प्राइमरी कैमरा और इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में AI Eraser 2.0 अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटाने, AI Clarity Enhancer धुंधली फोटो में डिटेल्स लाने और AI Smart Image Matting 2.0 फोटो से एलिमेंट्स एडिट करने जैसे कई एआई फीचर्स दिया गए हैं।

Oppo A5 5G Battery

OPPO A5 5G में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो का दावा है कि यह बैटरी 5 साल बाद भी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखती है। इसके अलावा यह फोन 21 मिनट में 30 प्रतिशत और लगभग 37 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज को सकता है।

Oppo A5 5G Features

OPPO A5 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1604×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। OPPO A5 5G में Android 15 पर आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया। इसके अलावा इसमें Ultra Volume Mode दिया गया है, जो ऑडियो को 300 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है, जिससे यह शोरगुल वाले वातावरण में भी शानदार एक्सपीरियंस देता है। 

Related Articles

Latest News