Friday, October 23, 2026
Homeजन-मनMPESB ने घोषित किए रेडियोग्राफर एवं लेब टेक्नीशियन पदों के परीक्षा परिणाम,...

MPESB ने घोषित किए रेडियोग्राफर एवं लेब टेक्नीशियन पदों के परीक्षा परिणाम, काउंसलिंग 1 जुलाई से

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 (समूह-5) के अंतर्गत पद कोड-01 रेडियोग्राफर एवं पद कोड-02 लेब टेक्नीशियन के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया के लिये काउंसलिंग 1 जुलाई से प्रारंभ की जा रही है।

परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग संबंधी सूचना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://health.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे समय पर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित रहें, जिससे उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।

Related Articles

Latest News