Weather Update 7 July: देश के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हालांकि कई राज्यों में अति भारी बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है और भूस्खलन और बाढ़ जैसे परिस्थितियाँ निर्मित हुई हैं।
मौसम विभाग ने आज सोमवार 7 जुलाई को भी 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जुलाई को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षाहोने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 7 से 10 जुलाई तक मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 और 8 जुलाई को राजस्थान में 9 जुलाई तक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 7 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि मध्य महाराष्ट्र और गोवा में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 7 से 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में 7 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।









