Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट, जानें कितना...

सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 9 जुलाई 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, वहीं चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,180 रुपये से लेकर 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 90,000 रुपये से लेकर 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

चांदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना  98,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News