Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरGold And Silver Price: सर्राफा बाजार में आज महंगा हुआ सोना, चाँदी...

Gold And Silver Price: सर्राफा बाजार में आज महंगा हुआ सोना, चाँदी हुई सस्ती

Today Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 4 अगस्त 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। वहीं आज चाँदी के दाम में गिरावट का रुख है।

24 कैरेट सोने का भाव

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 1,01,400 रुपये से लेकर 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 92,950 रुपये से लेकर 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,01,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,01,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी के दाम में गिरावट है और चाँदी 1,12,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News