Sunday, February 15, 2026
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में आज फिर महंगा हुआ सोना, जानें 22-24 कैरेट सोने...

सर्राफा बाजार में आज फिर महंगा हुआ सोना, जानें 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

Today Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 5 अगस्त 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी नजर आ रही है और सोने के दाम में 750 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है।

24 कैरेट सोने का भाव

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 1,02,220 रुपये से लेकर 1,02,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 93,700 रुपये से लेकर 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,02,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,02,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,02,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News