Thursday, April 30, 2026
Homeजन-मनजबलपुर के विशिष्ट बालक क्रीड़ा परिसर में पीटीआई पदों पर पात्र आवेदकों...

जबलपुर के विशिष्ट बालक क्रीड़ा परिसर में पीटीआई पदों पर पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित

जबलपुर के तिलहरी स्थित विशिष्ट बालक क्रीड़ा परिसर में सत्र 2025-26 के लिए पीटीआई के रिक्त 6 पदों पर पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई की शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर कार्यालय कोच अथवा अधीक्षक जनजातीय कार्य विभाग विशिष्ट क्रीड़ा परिसर में जमा कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के अनुसार अतिथि पीटीआई की व्यवस्था पूर्णतः अस्थाई है तथा रिक्त पदों की पूर्ति होने पर सेवाएं समाप्त मानी जाएंगी। आवेदक का वीपीएड, डिग्री या डिप्लोमाधारी होना आवश्यक है। फुटबॉल, हॉकी, एथेलेटिक्स में पारंगत आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सहायक आयुक्त के मुताबिक अतिथि पीटीआई को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा तथा चयन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। जीएफएमएस पोर्टल में दर्ज, रजिस्टर्ड एवं स्कोरकार्ड धारी आवेदक की आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन समय में कोच श्रुति रायके से दूरभाष क्रमांक 9424913128 एवं अधीक्षक प्रीतम लाल साहू से दूरभाष क्रमांक 9425484685 में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Latest News