Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए लागू हुई नई...

जबलपुर में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए लागू हुई नई व्यवस्था, अधिकारी नियुक्त

राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा तैयार किये गये नये सेटअप के अंतर्गत जबलपुर जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आज मंगलवार 22 जुलाई से पूर्णकालिक नई न्यायिक व्यवस्था प्रारंभ हो गई है। नये सेटअप में जिले में राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्यों के लिये अलग-अलग राजस्व अधिकारियों को नियुक्त किया गया है और राजस्व न्यायालयों की संख्या 22 से बढ़ाकर 27 कर दी गई है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा तय निर्धारित नई व्यवस्था में न्यायालयीन कार्यों के लिये नियुक्त अधिकारियों को कार्य दिवसों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने न्यायालय में उपस्थित रहकर न्यायालयीन कार्य संपादित करने होंगे। उन्हें अपनी उपस्थिति आरसीएमएस के माध्यम से इ-पंचिंग मॉड्यूल पर दर्ज करानी होगी। राजस्व न्यायालयीन कार्यों और गैर न्यायालयीन कार्यों के लिये अलग-अलग राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति की इस नई व्यवस्था के तहत सभी राजस्व न्यायालयों को सीसीटीवी कैमरे से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि इनकी मॉनिटरिंग को सुदृढ किया जा सके।

राजस्व न्यायालय और गैर न्यायालयीन कार्यो के लिये अधिकारियों की नियुक्ति

कलेक्टर द्वारा राजस्व न्यायालय और गैर न्यायालयीन कार्यो के लिये नियुक्त अधिकारियों में गोरखपुर तहसील के अंतर्गत तहसील न्‍यायालय के न्यायालयीन कार्यों के लिये प्रभारी तहसीलदार विकासचंद जैन, अतिरिक्‍त तहसीलदार न्‍यायालय के लिए नायब तहसीलदार आदित्‍य जंघेला एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय के लिए नायब तहसीलदार भरत कुमार सोनी को तथा गैर न्यायालयीन कार्यों के लिये नायब तहसीलदार प्रजीत बंसोड, प्रभारी नायब तहसीलदार चेतराम पंधा एवं प्रभारी नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार रांझी तहसील के अंतर्गत तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार सुश्री जानकी उइके, अतिरिक्‍त तहसीलदार न्‍यायालय के लिए नायब तहसीलदार भीमसेन पटेल एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती मौसमी केवट को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार श्रीमती नीलिमा राजलवाल एवं नायब तहसीलदार आदर्श जैन को, आधारताल तहसील के अंतर्गत तहसीलदार न्‍यायालय के राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार संदीप जायसवाल, अतिरिक्‍त तहसीलदार न्‍यायालय के लिए नायब तहसीलदार रत्‍नेश ठवरे एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती सृष्टि शाह इनवाती को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती नीलू बागरी एवं नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा को नियुक्‍त किया गया है।

जबलपुर (ग्रामीण) तहसील के अंतर्गत तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार प्रदीप कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार न्‍यायालय बरगी में प्रभारी तहसीलदार श्रीमती पूर्णिमा खंडायत एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय बरेला में नायब तहसीलदार शशांक दुबे को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए नायब तहसीलदार रविन्‍द्र पटेल को, पनागर तहसील में तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार गौरव कुमार पांडे एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय में नायब तहसीलदार श्रीमती सुनीता मिश्रा को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती निधि मार्को को, सिहोरा तहसील में तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार श्रीमती रूपेश्‍वरी कुंजाम को एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय में नायब तहसीलदार दीपक कुमार पटेल को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी नायब तहसीलदार जगभान शाह उइके को, मझौली तहसील में तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार दिलीप हनवत एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय पौड़ा में प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख ललित ग्‍वालवंशी को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी सहायक भू-अभिलेख राजेश मिश्रा को, शहपुरा तहसील में तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार सुमित कुमार गुप्‍ता, नायब तहसीलदार न्‍यायालय पिपरियाकलां में नायब तहसीलदार श्रीमती पूजा भोरहरी एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय चरगवां में नायब तहसीलदार राघवेन्‍द्र पटेल को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए नायब तहसीलदार महेश कुमार सोलंकी को नियुक्‍त किया गया है। 

इसी प्रकार पाटन तहसील में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार न्‍यायालय में नायब तहसीलदार श्रीमती रश्‍मि चौधरी, नायब तहसीलदार न्‍यायालय कटंगी-1 में नायब तहसीलदार राजेश कौशिक एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय कटंगी-2 में नायब तहसीलदार श्रीमती निधि शर्मा को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी नायब तहसीलदार जय सिंह धुर्वे को और कुंडम तहसील के अंतर्गत तहसीलदार न्‍यायालय में राजस्‍व न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी तहसीलदार वीर बहादुर सिंह को एवं नायब तहसीलदार न्‍यायालय में प्रभारी नायब तहसीलदार गोरेलाल मरावी को तथा गैर न्‍यायालयीन कार्यों के लिए प्रभारी नायब तहसीलदार कल्‍याण सिंह क्षत्री को नियुक्‍त किया गया है।

Related Articles

Latest News