Friday, June 19, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय एवं वृत्त स्तरीय...

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय एवं वृत्त स्तरीय समिति का गठन

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की पिछले दिनों एक महत्वपूर्ण बैठक ऊर्जा परिसर इंदौर में संपन्न हुई।       

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में तकनीकी कर्मचारियों की बढ़ती हुई समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग में संगठन की जागरूकता और सक्रियता अत्यंत आवश्यक है, जिसके समाधान का एकमात्र रास्ता तकनीकी कर्मचारियों की जमीनी स्तर पर संगठनात्मक संरचना एवं जमीनी स्तर की इकाइयों का गठन कर संघर्ष के रास्ते पर चलना है।

संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने तकनीकी युवा कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर उज्जैन क्षेत्रीय एवं संभाग स्तरीय समिति का गठन किया, जिसमें उज्जैन क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर रवि शंकर अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शिवनाथ साहू, उपाध्यक्ष के पद पर, सुनील कुशवाह, परमानंद, टोडर सिंह- देवास, सचिन के पद पर गजेंद्र सिंह चौहान, लोकेश मालवीया, राजेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर रामगोपाल भिलाला, संगठन मंत्री के तौर पर संतोष पाटीदार- शाजापुर, सहसचिव कृष्ण प्रकाश गुप्ता प्रचार मंत्री, अनिल चंद्रवंशी तथा कार्यालय सचिव मोहम्मद शाहिद को मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार वृत्तीय अध्यक्ष के पद पर सचिन चौहान को जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जाखा, उपाध्यक्ष द्वय चेतन मालवीया, सुनील कोली, कार्यकारी सचिव प्रदीप अजमेरा, सचिव स्नेहलता पंवार, कोषाध्यक्ष मनीष प्रताप सहित हर प्रसाद सूर्या, अरविंद मिश्रा, अब्दुल समद, धर्मेंद्र अहिरवार, अरविंद अहिरवार, रूपाली पवार एवं संजीत गायन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत कर उज्जैन क्षेत्र एवं वृत्त में संघ की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Latest News