Homeखास खबरमौसम अपडेट: रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश...

मौसम अपडेट: रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत, पश्चिमी तट और उससे सटे घाट क्षेत्रों में मानसून की स्थिति सक्रिय रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 27 जुलाई को उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है।

समाचार स्रोत- शब्द

Related Articles

Latest News