Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologyनया बजट रेंज सैमसंग स्मार्टफोन FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

नया बजट रेंज सैमसंग स्मार्टफोन FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

सैमसंग ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A17 में 90Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 5nm ऑक्टा-कोर Exynos 1330 SoC प्रोसेसर, Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा Samsung Galaxy A17 में डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग, 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी, 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें गूगल का Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A17 Camera

Samsung Galaxy A17 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड शूटर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A17 Price

भारत में Samsung Galaxy A17 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 20,499 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 23,499 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Latest News