Monday, June 15, 2026
Homeखास खबरजबलपुर-दानापुर के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

जबलपुर-दानापुर के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

त्यौहारों पर रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिम मध्य रेल ने दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पूजा पर जबलपुर-दानापुर-जबलपुर के मध्य द्वि-साप्ताहिक 12-12 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर से प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन

पूजा स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 5 नवंबर 2025 तक द्वि-साप्ताहिक बुधवार एवं शुक्रवार को एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से रात 19:35 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:10 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:45 बजे पहुँचकर और अगले दिन गुरुवार एवं शनिवार को सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01702 दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 6 नवंबर  2025 तक द्वि-साप्ताहिक गुरुवार एवं शनिवार को एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 20:30 बजे, पहुंचकर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:55 बजे, मैहर 01:28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:30 बजे और शुक्रवार एवं रविवार को भोर में 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।

रेलगाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कम्पोजीशन

इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे।

Related Articles

Latest News