Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: कृषि उपज मंडी गेट में व्यापारी से दिनदहाड़े 19 लाख की...

जबलपुर: कृषि उपज मंडी गेट में व्यापारी से दिनदहाड़े 19 लाख की लूट

जबलपुर, (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के विजयनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनाज व्यापारी के कर्मचारी पर हमला कर लुटेरे दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित अनाज व्यापारी सतीश सत्तू केसरवानी ने बताया कि किसानों को पैसे देने के लिए बैंक से 19 लाख रुपए निकालने कर्मचारी को भेजा था।

कर्मचारी पैसे लेकर मंडी गेट पहुंचा। तभी एक्सेस स्कूटर पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। वे संभल पाते इसके पहले ही उसने 19 लाख रुपयों वाला बैग छीनकर युवक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का महीना करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू कर दिए हैं। मंडी के मुख्य गेट को तुरंत बंद करा दिया। सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर नाकेबंदी की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। भारी पुलिस बल तैनात कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल लुटेरे युवक कौन थे,यह वारदात मंडी के गेट नंबर एक के सामने की बताई जा रही है।

Related Articles

Latest News