Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदून में 26 नवंबर से शुरु हो रहा नाबार्ड का 20वां 'नबोत्सव'...

दून में 26 नवंबर से शुरु हो रहा नाबार्ड का 20वां ‘नबोत्सव’ 2025

(हि.स.)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का अखिल भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव–20वां नबोत्सव 2025, 26 से 29 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के साथ मनाया जा रहा है।

नबोत्सव 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जी.एस.रावत, उप प्रबंध निदेशक, नाबार्ड, अमित सिन्हा, सचिव, खेल विभाग, उत्तराखंड सरकार, पी.दिनेश, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरएमडी), नाबार्ड, प्रधान कार्यालय, मुंबई पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय मौजूद रहेंगे।

20 वें नबोत्सव 2025 के अंतर्गत कुल 06 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगीजिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, क्रिकेट और गायन प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतियोगिता आयोजन का स्थान परेड ग्राउंड होगा जहां बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होंगी। रेड फॉक्स होटल में कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिता होंगी और हेरिटेज क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेला जाएगा और सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में गायन प्रतियोगिता एवं समापन समारोह होगा।

नबोत्सव 2025 में देशभर से लगभग 330 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। रोमांच को और बढ़ाने के लिए नाबार्ड ने आधिकारिक मास्कॉट ‘कस्तूरी’ का अनावरण किया है, जो उत्तराखंड के राज्य पशु–कस्तूरी मृग से प्रेरित है, जो चपलता,गरिमा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

Related Articles

Latest News