Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयरुस के राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे, दोनों पक्षों की ओर से तैयारियाँ...

रुस के राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे, दोनों पक्षों की ओर से तैयारियाँ जारी

नई दिल्ली,(हि.स.)। रुस के राष्ट्रपति जल्द ही वार्षिक शिखरवार्ता के लिए भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वर्तमान में दोनों पक्ष वार्ता की तैयारियां कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तैयारियाँ जारी हैं। रूस और भारत के बीच 23वाँ वार्षिक शिखर सम्मेलन इसी साल दिसंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाला है। इसकी नियत तिथि और स्थान के बारे में जानकारी जल्द ही आपके साथ साझा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच वार्षिक स्तर की शिखरवार्ता एक साल भारत में और एक साल रूस में वहां होती। रुस के राष्ट्रपति इससे पहले 2021 में भारत नहीं आ पाए थे। यूक्रेन संघर्ष के बीच उनकी भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Latest News