Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर होकर चलेगी रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर होकर चलेगी रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। रेलयात्रियों की मांग पर 02185/02186 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा विशेष गाड़ी का संचालन रीवा से 7 दिसम्बर को तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 8 दिसम्बर को एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी विशेष गाड़ी 7 दिसम्बर को रीवा से 15:50 बजे प्रस्थान कर, सतना से 17:00 बजे, कटनी से 18:10 बजे, जबलपुर से 19:50 बजे, पिपरिया से 21:55 बजे, इटारसी से 23:30 बजे,दूसरे दिन खंडवा से 02:07 बजे, भुसावल से 04:05 बजे, मनमाड से 06:55 बजे, नासिक रोड से 07:55 बजे तथा कल्याण से 11:03 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 12:20 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 02186 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा विशेष गाड़ी 8 नवम्बर को सीएसएमटी से 13:30 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 14:28 बजे, नासिक रोड से 15:55 बजे, मनमाड़ से 17:55 बजे, भुसावल से 20:25 बजे, खंडवा से 23:10 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 03:00 बजे, पिपरिया से 04:02 बजे, जबलपुर से 06:25 बजे, कटनी 07:55 बजे तथा सतना से 09:05 बजे छूटकर रीवा 10:40 बजे पहुँचेगी।

Related Articles

Latest News