जबलपुर. लगातार कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने सबसे अधिक असर रेल यातायात पर डाला है. आज रविवार 4 जनवरी को गाडिय़ों की लेटलतीफी जारी रही। जबलपुर आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस जहां 4 घंटा 30 मिनट लेट तो बेंगलुरु (एसएमवीबी) दानापुर स्पेशल गाड़ी 14 घंटा विलंब से चलती रही. जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था।
जबलपुर पहुंचने वाली ये गाडिय़ां लेट
– 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 4.30 घंटा.
– 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 1.15 घंटा.
– 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 5 घंटा.
– 61617 इटारसी-कटनी मेमू 1 घंटा 15 मिनट.
-51674 नैनपुर-जबलपुर पैसेेंजर 1 घंटा 30 मिनट.
-03679 धनबाद-कोयम्बटूर 3 घंटा.
– 03246 बेंगलुरु-दानापुर 14.00 घंटा.
– इसके अलावा यूपी-बिहार से आने वाली कई गाडिय़ां रात में व सुबह तड़के भी 1 से 2 घंटा लेट पहुंची.











