Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसभी ट्रेनेें रेंग कर चलती रही, वंदे भारत, गोंडवाना, श्रीधाम दयोदय घंटों...

सभी ट्रेनेें रेंग कर चलती रही, वंदे भारत, गोंडवाना, श्रीधाम दयोदय घंटों विलंब से जबलपुर पहुंची

जबलपुर. मौसम ने रेलों की चाल बिगाड़ कर रख दी है। सामान्य पैसेंजर ट्रेन हो, या फिर मेल-एक्सप्रेस व प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत सभी पर कोहरे ने असर डाला है। जबलपुर आने वाली कई गाडिय़ां रेेंगते हुए अपने गंतव्य को चलती रही.

पिछले 15 दिनों से यूपी-बिहार व दिल्ली से आने वाली गाडिय़ों की लेटलतीफी लगातार जारी है। इसमें सुधार की फिलहाल कोई गुंजाइस नजर नहीं आ रही है. गाडिय़ों के लेट चलने से यात्रियों का पूरा शेड्यूल बिगड़ चुका है.

ये गाडिय़ां लेट

– 20174 रीवा-रानीकमलापति वंदे भारत 40 मिनट

– 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 4.30 घंटा.

– 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 3 घंटा 40 मिनट.

– 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 4 घंटा 20 मिनट.

– 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा 30 मिनट.

– 51704 नैनपुर-जबलपुर पैसेेंजर 1 घंटा 30 मिनट.

– 11062 एलटीटी पवन एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट.

– 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस 2 घंटा.

Related Articles

Latest News