Saturday, April 25, 2026
Homeखास खबरमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश निधन

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। लैंडिंग के वक्त यह विमान हादसा हुआ है। यह पहला हादसा नहीं है जब किसी नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई हो। आइए जानते हैं इससे पहले और कौन से नेता इस तरह के प्लेन हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में बीते साल 12 जून को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक की जान बच सकी।

Chartered Plane में थे सवार

दरअसल, आज ही महाराष्ट्र के बारामती में एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने महाराष्ट्र सहित पूरे देश की सियासत को हिलाकर रख दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, वह लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। प्लेन क्रैश में Ajit Pawar सहित 5 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएम मुंबई से बारामती के लिए स्पेशल प्लेन से रवाना हुए थे।

Maharashtra में चल रहे हैं जिला परिषद के चुनाव

लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई और प्लेन क्रैश हो गया। ये भीषण हादसा ऐसे समय हुआ है, जब घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य में जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं और अजित पवार को बारामती में कई जनसभाओं को संबोधित करना था। हादसे के कारणों की जांच संभवतः डीजीसीए करेगा।

Related Articles

Latest News