Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में बनेगा प्रदेश का पहला विक्षिप्त आश्रय गृह

जबलपुर में बनेगा प्रदेश का पहला विक्षिप्त आश्रय गृह

सड़कों पर भटकने वाले विक्षिप्तों को आश्रय प्रदान करने के लिये मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रदेश का पहला आश्रय गृह बनाया जायेगा।

आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक और कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में दिव्यांगजनों की योजनाओं की जिला स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान ये निर्णय लिया गया।

विशेष रूप से विक्षिप्त जन जो सड़कों पर या अन्य खुले स्थानों पर मिलते हैं, उनके लिये विशेष आश्रय गृह का संचालन प्रारंभ किये जाने की कार्ययोजना बनाने निर्णय हुआ है। यह अपने तरह का प्रदेश का पहला केंद्र होगा।

संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं सचिव रेड क्रॉस सोसायटी आशीष दीक्षित को इसकी कार्य योजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Latest News