जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।
🚆 गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–निजामुद्दीन होली स्पेशल
यह गाड़ी दिनांक 02 मार्च एवं 09 मार्च 2026 दिन सोमवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 21:35 बजे, दमोह 22:55 बजे, अगले दिन सागर 00:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 05:50 बजे, ग्वालियर 07:30 बजे, आगरा कैंट 09:30 बजे, मथुरा जं. 11:10 बजे, कोसी कला 11:43 बजे तथा निजामुद्दीन 14:25 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 निजामुद्दीन–जबलपुर होली स्पेशल दिनांक 03 मार्च एवं 10 मार्च 2026 मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन निजामुद्दीन से शाम 15:45 बजे प्रस्थान कर कोसी कला 16:50 बजे, मथुरा जं. 17:45 बजे, आगरा कैंट 19:15 बजे, ग्वालियर 22:10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 23:50 बजे, सागर 03:30 बजे, दमोह 04:40 बजे, कटनी मुड़वारा 06:10 बजे तथा जबलपुर 09:30 बजे पहुंचेगी।
यात्री इस होली स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।











