जबलपुर । यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रीवा-सीएसएमटी-रीवा के मध्य दिंनाक 27.02.2026 तक संचालित होने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे दोनों दिशाओं में 17-17 ट्रिप बढाये गये है।
अब यह स्पेशल ट्रेन रीवा से प्रत्येक गुरूवार 25 जून, 2026 तक तथा छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से प्रत्येक शुक्रवार 26 जून, 2026 तक चलेगी। रेलयात्री दिनांक 14 फरवरी 2026 से बढ़ाए गए फेरों का किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।
रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन-
गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरूवार रीवा से दोपहर 15:50 बजे प्रस्थान कर और दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर और दूसरे दिन शनिवार सुबह 09:45 बजे रीवा पहुँचेगी।
ठहराव स्टेशन- सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, दादर ।
कोच संरचना: 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित टू टियर, 4 वातानुकूलित-थ्री टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन सहित कुल 24 कोच।
यात्री इस सुविधा का लाभ उठाएं और इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप से प्राप्त कर सकते है।











