Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरहोली पर घर जाना हुआ आसान कंफर्म टिकट नहीं? भारतीय रेलवे ने...

होली पर घर जाना हुआ आसान कंफर्म टिकट नहीं? भारतीय रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

होली के त्योहार पर अगर आप घर जाकर परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाना चाहते हैं, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट पर विशेष होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

03131/03132 सियालदह–गोरखपुर होली स्पेशल

पहली स्पेशल ट्रेन 03131/03132 सियालदहगोरखपुर–सियालदह होली स्पेशल है। यह ट्रेन सियालदह से 26 फरवरी तथा 2 और 5 मार्च को रात 11:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रास्ते में यह नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से 27 फरवरी तथा 3 और 6 मार्च को रात 9:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 4:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर होली स्पेशल

दूसरी ट्रेन 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल है। यह ट्रेन 1 मार्च को दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसके ठहराव में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर शामिल हैं।

वापसी में यह ट्रेन 2 मार्च को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रात 9:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी और एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते टिकट बुक करा लें। टिकट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी आरक्षण काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं। इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के मौके पर घर पहुंचना अब पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Related Articles

Latest News