Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशट्रक से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, प्रधान आरक्षक की मौत,...

ट्रक से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, प्रधान आरक्षक की मौत, मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा

रीवा। एमपी के रीवा स्ििात धौचट-चोरमारी रोड पर आज सुबह 5 बजे के लगभग मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए।

वहीं हादसे में बाइक सवार प्रधान आरक्षक राजेन्द्र शुक्ला के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वे ड्यूटी पर जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चित्रकूट के थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ राजेन्द्र शुक्ला इन दिनों रीवा पीटीएस में ड्यूटी पर आए हुए थे। राजेन्द्र बीती रात अपनी बहन के यहां धौचट गए थे।

जहां से आज सुबह करीब 5 बजे मोटर साइकल से ड्यूटी पर जाने लिए निकले। जब वे चोरमारी की ओर बढ़ रहे थे, इस दौराना अचानक सड़क पर मवेशी आ गया, िजसे बचाने के चक्कर में मोटर साइकल से संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में राजेन्द्र के शरीर पर गंभीर चोटें आई, राह चलते लोगों ने देखा तो उठाकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्अरों ने जांच के बाद राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को अलग एंगल देने की कोशिश कर रही है। परिजनों के मुताबिक हादसा चलते ट्रक से हुआ।

जबकि पुलिस इसे खड़े ट्रक से टक्कर बताना चाहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

Related Articles

Latest News