Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में तेजी से फैल रहा बेकाबू कोरोना

जबलपुर में तेजी से फैल रहा बेकाबू कोरोना

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार को 195 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। आज डिस्चार्ज हुये 195 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5294 हो गई है।

वहीं शहर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 202 नये मरीज सामने आये हैं। कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 202 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6643 पहुँच गई है।

इसके अलावा शहर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 115 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1234 हो गये हैं।

Related Articles

Latest News