Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में 50 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

देश में 50 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण विस्फोटक होता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 90,123 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमण के सामने आए नए मामलों के साथ ही देश ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50,20,360 पर पहुंच गया है।

वहीं देश में 24 घंटे के दौरान 1290 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 82,066 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि राहत की बात है कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 82,844 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब तक 39,42,361 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

इसी के साथ रिकवरी रेट 78.45 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना के 9,95,933 एक्टिव मामले हैं।

Related Articles

Latest News