Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशखंडवा डाकघर के टायलेट में मिला में मिला युवक का शव

खंडवा डाकघर के टायलेट में मिला में मिला युवक का शव

खंडवा/जबलपुर. खंडवा के मुख्य बांबे बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में सोमवार सुबह एक 40-42 वर्षीय अज्ञात युवक का 2 से 3 दिन पुराना शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास से जबलपुर का रेल टिकट मिला है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वह जबलपुर का निवासी हो सकता है.

बताया जाता है कि पिछले 3 दिनों से अवकाश था, आज सोमवार 23 मार्च को जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो टॉयलेट से बदबू आने पर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर टॉयलेट के रोशनदान से लटके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिनाख्त के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टीआई प्रवीण कुमार आर्य ने बताया कि, फिलहाल जांच कर रहे हैं। अज्ञात 40-42 वर्षीय व्यक्ति हैं, जिसकी पहचान नहीं हो सकीं हैं।

पैंट से बनाया था फंदा

टीआई आर्य के मुताबिक, व्यक्ति की लाश करीब दो से तीन दिन पुरानी है। इस दरमियान शासकीय अवकाश होने से डाकघर नहीं खुला था। आज सोमवार को वहां कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें टॉयलेट से बदबू आई। पुलिस की जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने फांसी का फंदा अपनी पैंट से बनाया था। पैंट को उसने टॉयलेट के रोशनदान से लटकाया हुआ था।

जबलपुर का रेलवे टिकट मिला

पुलिस द्वारा मृतक के शव की तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसकी जेब से एक रेलवे टिकट मिला है। टिकट खंडवा से जबलपुर का था। इस सुराग के आधार पर पुलिस अब मृतक की पहचान जुटाने के लिए रेलवे स्टेशन सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

Related Articles

Latest News