Saturday, May 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशCSMT special train starts : इटारसी, भोपाल और बीना में मिलेगा ठहराव

CSMT special train starts : इटारसी, भोपाल और बीना में मिलेगा ठहराव

CSMT special train starts : जबलपुर। रेलवे द्वारा समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से यात्रा मांग पर चल रही गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को विस्तारित करते हुए समर स्पेशल के अंतर्गत चलाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है।
CSMT special train starts
CSMT special train starts
CSMT special train starts : यह समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
CSMT special train starts : CSMT-Gorakhpur-CSMT Daily Special Train:-

गाड़ी संख्या 01079 सीएमएमटी से गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 15 मई से 15 जुलाई 2026 तक (62 ट्रिप) प्रतिदिन सीएमएमटी स्टेशन से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी दोपहर 13:05 बजे, भोपाल 15:55 बजे, बीना 18:15 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए तीसरे सुबह 10:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।

CSMT special train starts
CSMT special train starts
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से सीएमएमटी समर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 17 मई से 17 जुलाई 2026 तक (62 ट्रिप) प्रतिदिन गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीन सुबह 06:10 बजे, भोपाल 08:30 बजे, इटारसी 10:30 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे सीएमएमटी स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
CSMT special train starts : ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
CSMT special train starts : यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए समर स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
Related Articles

Latest News