Thursday, May 7, 2026
HomeTechnologyHMD Vibe 2 5G : भारत में 8 मई को होगा लॉन्च!...

HMD Vibe 2 5G : भारत में 8 मई को होगा लॉन्च! Flipkart टीजर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

HMD Vibe 2 5G : ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए 5G डिवाइस की एंट्री को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। कंपनी जल्द ही HMD Vibe 2 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसे लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही थीं। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए घोषणा की है कि यह नया स्मार्टफोन 8 मई 2026 को दोपहर 12 बजे (IST) भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट सामने आते ही टेक यूजर्स के बीच इस डिवाइस को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

इसके साथ ही पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि डिवाइस की बिक्री इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। माइक्रोसाइट पर फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक भी देखने को मिल रही है, जिसने लॉन्च से पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। माना जा रहा है कि HMD Vibe 2 5G को कंपनी आकर्षक डिजाइन, दमदार बैटरी और लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है, जिससे यह बाजार में अन्य ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

HMD Vibe 2 5G : Hardware or Features
फिलहाल कंपनी ने HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के हार्डवेयर या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर हीं की गई है। हालांकि, लॉन्च इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स सामने आएंगी।
HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G : Upgrades from Model

बता दें कि HMD Vibe 2 5G पूर्व में आए का सक्सेसर होगा। इसमें पहले के मॉडल से अपग्रेड्स मिलना तय है। HMD Vibe 5G में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया था। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन Unisoc T760 प्रोसेसर पर रन करता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है।

HMD Vibe 2 5G : camera segment

कैमरा सेगमेंट में HMD Vibe 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया था, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता था। वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई थी, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.2 और बेसिक सेंसर सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G
processor

उम्मीद की जा रही है कि HMD Vibe 2 5G में इन सभी फीचर्स से बेहतर अपग्रेड मिलेंगे। कंपनी इसमें बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन, अपग्रेडेड कैमरा सेटअप और संभवतः बड़ा या ज्यादा स्मूद डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत में 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में इस समय हर बजट रेंज में कई विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में HMD Vibe 2 5G सस्ते में नया ऑप्शन बन सकता है। यदि ब्रांड 10,000 से 12,000 रुपये में इसे लेकर आता है तो यह ग्राहकों को पसंद आ सकता है।

 connectivity

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी और डेली यूज वाला एक्सपीरियंस दे सकता है। हालांकि इसकी असल खूबियां पता चलने के बाद ही हम कोई सुझाव दे पाएंगे। आपको 8 मई के दिन इसके बारे में और मिलेगे।

Related Articles

Latest News