Railway news : जबलपुर। यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रेल प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग गंतव्य स्टेशनों की पैसेंजर ट्रेनों को एकीकृत किया गया है। इससे अब यात्रियों को बिना ट्रेन बदले अधिक आरामदायक, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। यह पहल यात्रा को सरल बनाने के साथ समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेल द्वारा अधिसूचित 12 पैसेंजर ट्रेनों को एकीकृत करते हुए 06 नई एकीकृत पैसेंजर ट्रेनों के साथ मंडलाफोर्ट-नैनपुर-जबलपुर और मंडलाफोर्ट-नैनपुर-छिंदवाड़ा सेक्शन पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें भी शामिल है। जिसकी जानकरी इस प्रकार है।

Railway news : Train No. 51703/51704 Jabalpur-Mandlafort-Jabalpur Passenger Train:-
1) गाड़ी संख्या 51703 जबलपुर-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51709 नैनपुर-मंडलाफोर्ट पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51703 जबलपुर-मंडलाफोर्ट पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 10 मई 2026 से जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 18:55 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 23:00/23:15 बजे और मध्यरात्रि 00:30 बजे मंडलाफोर्ट स्टेशन पहुँचेगी।
2) गाड़ी संख्या 51710 मंडलाफोर्ट-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51704 मंडलाफोर्ट-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 10 मई 2026 से मंडलाफोर्ट स्टेशन से प्रस्थान समय 05:10 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 06:10/06:40 बजे और सुबह 10:05 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।
Railway news : Train No. 51705/51706 Jabalpur-Mandlafort-Jabalpur Passenger Train:-
3) गाड़ी संख्या 51705 जबलपुर-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51711 नैनपुर-मंडलाफोर्ट पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51705 जबलपुर-मंडलाफोर्ट पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 10 मई 2026 से जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 09:55 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 13:50/14:00 बजे और दोपहर 15:00 बजे मंडलाफोर्ट स्टेशन पहुँचेगी।

Railway news : 4) गाड़ी संख्या 51712 मंडलाफोर्ट-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51706 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51706 मंडलाफोर्ट-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 09 मई 2026 से मंडलाफोर्ट स्टेशन से प्रस्थान समय 15:30 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 16:30/17:40 बजे और रात 21:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।
Railway news :यात्री एकीकृत ट्रेन सुविधा का लाभ उठाएं और गाड़ियों की समय-सारिणी एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद 139 या एनटीईएस ऐप का उपयोग करें।











