Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Rain Alert: मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश की चेतावनी, इन...

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश की चेतावनी, इन जिलों में येलो अलर्ट

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कहीं बादल जमकर बरसेंगे तो कहीं बिजली की कड़क और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम का मिजाज बदल सकती हैं। सीहोर और नर्मदापुरम समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने जिले का ताजा मौसम अपडेट जरूर जान लें, क्योंकि अगले कुछ घंटों में कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
ग्वालियर-चंबल अंचल: उत्तर-पश्चिमी एमपी यानी गुना, श्योपुर, भिंड, दतिया और शिवपुरी के बाशिंदों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. निचले इलाकों में पानी भर सकता है. वहीं, ग्वालियर और मुरैना में भी आसमान में बादलों का पहरा रहेगा और बीच-बीच में तेज बौछारें भिगोती रहेंगी. ,विंध्य और महाकौशल: पूर्व के इलाकों में मानसून का असर काफी तीखा रहने वाला है. रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने बादलों की घेराबंदी रहेगी और मूसलाधार बारिश की पूरी संभावना है. इसके अलावा शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी और मंडला में तेज आकाशीय बिजली की कड़क के साथ रुक-रुक कर पानी गिरता रहेगा.
भोपाल और नर्मदापुरम संभाग: राजधानी भोपाल, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ में IMD ने येलो अलर्ट दिया है. दिन भर हल्की से मध्यम बारिश के स्पेल देखने को मिलेंगे और साथ ही 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से सनसनाती हवाएं चलेंगी. नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में भी रिमझिम फुहारों के साथ मौसम काफी खुशनुमा बना रहेगा. ,इंदौर, उज्जैन और निमाड़: मालवा-निमाड़ की तरफ रुख करें तो इंदौर, उज्जैन, धार और देवास में बहुत ज्यादा भारी बारिश तो नहीं लेकिन रह-रहकर तेज बौछारों की पूरी उम्मीद है. खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
बुंदेलखंड: सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ में दिन भर बादलों का पहरा रहेगा. कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी.

आज के मौसम के मौसम का हाल –
मौसम की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को रीवा, सीधी, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर समेत ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा. वहीं 22 जुलाई को यह सिलसिला और तेज होते हुए गुना, श्योपुर, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश और निचले इलाकों में जलभराव की चुनौती खड़ा कर सकता है.
जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और बुंदेलखंड अंचल में येलो अलर्ट के बीच रुक-रुक कर रिमझिम व तेज बौछारें गिरती रहेंगी, इसलिए किसी भी सफर पर निकलने से पहले छाता साथ रखें और उफान वाले नदी-नालों व बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे जाने से बचें.
Related Articles

Latest News