Thursday, August 6, 2026
Homeराष्ट्रीयMP Rain Alert : 9 जिलों पर बारिश का खतरा,आज मौसम विभाग...

MP Rain Alert : 9 जिलों पर बारिश का खतरा,आज मौसम विभाग का येलो अलर्ट

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में लौट आया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई क्षेत्रों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतरा भी बना हुआ है।

इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। विभाग ने 6 अगस्त के लिए कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में संबंधित जिलों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश के इन-इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट –

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में येलाे अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, सीधी, मऊगंज, सतना, पन्ना और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ झंझावात और बिजली गिरने की संभावना है.

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के अन्य जिलों में गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ मध्यम से हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तो कुछ जिलों में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Related Articles

Latest News