Saturday, September 12, 2026
Homeराष्ट्रीयMP Transco के आउटसोर्स कर्मी अरविंद और निवेन्द्र की तत्परता से बची...

MP Transco के आउटसोर्स कर्मी अरविंद और निवेन्द्र की तत्परता से बची साथी कर्मचारी की जान

MP Transco : जबलपुर । मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 220 केवी सबस्टेशन टीकमगढ़ में कार्यरत आउटसोर्स सुरक्षा सैनिक रामेश्वर यादव को ड्यूटी के दौरान जहरीले सर्प ने काट लिया।

गंभीर एवं आपात स्थिति में उनके साथ कार्यरत आउटसोर्स सुरक्षा सैनिक अरविंद चढ़ार तथा आउटसोर्स मेंटेनेंस कर्मचारी निवेंद्र यादव ने अद्भुत सूझबूझ, संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बिना किसी विलंब के उन्हें अपनी मोटरसाइकिल से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

दोनों कर्मियों ने अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय स्थापित कर उपचार शीघ्र प्रारंभ करवाया, जिससे रामेश्वर यादव को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी और उनका जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

प्रबंध संचालक ने की सराहना-

एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने अरविंद चढ़ार एवं निवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में उनकी तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा प्रेरणादायी है। उन्होंने दोनों कर्मियों के प्रयासों को सहकर्मियों के प्रति जिम्मेदारी और सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल बताया।

चिकित्सकीय टीम का भी जताया आभार-

प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने जिला चिकित्सालय, टीकमगढ़ के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सर्पदंश जैसी गंभीर स्थिति में त्वरित उपचार प्रदान कर एक अमूल्य जीवन की रक्षा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम की तत्परता और समर्पण सराहनीय है।

एमपी ट्रांसको के परीक्षण संभाग टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता बिजक प्रिये एवं टीम ट्रांसको टीकमगढ़ ने प्रबंध संचालक की ओर से जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला एवं उनकी चिकित्सकीय टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Latest News