Gold Price Today : घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। बाजार स्थिर रहने के बीच 24 कैरेट सोना ₹1,44,490 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,32,460प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब ₹1,08,260 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती रही। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह भाव आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
देश के प्रमुख महानगरों में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर से मामूली बढ़त के साथ दर्ज की गईं-
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,490 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,32,460 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,19,740 प्रति किलोग्राम रही।
वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,44,340 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,32,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा।
चांदी के भाव मुंबई में ₹2,20,120, चेन्नई में ₹2,20,760 और कोलकाता में ₹2,19,830 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए, जिससे साफ है कि प्रमुख शहरों में कीमती धातुओं के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश के प्रमुख सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें लगभग स्थिर रहीं-
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,43,500 से ₹1,44,340 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,31,540 से ₹1,32,800 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता रहा।
वहीं 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,07,600 से ₹1,08,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की खुदरा कीमत स्थानीय सराफा बाजारों में लगभग ₹2,700 प्रति 10 ग्राम रही।
हालांकि, शुद्धता, स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला –
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और निवेशकों की मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के चलते स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ करीब 4,076 से 4,100 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार करता रहा, जबकि स्पॉट सिल्वर भी दबाव में रहकर 58 से 59 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करती नजर आई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया।
वहीं, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है।











