Homeमध्य प्रदेशशर्मनाक : राजधानी भोपाल में पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप,...

शर्मनाक : राजधानी भोपाल में पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप, पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सारंगपुर क्षेत्र के भूमका गांव में एक सगे पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी से उस वक्त दुष्कर्म किया, जब पत्नि मायके गई थी और घर पर बेटी अकेली थी.

पीडि़ता कक्षा 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लीमाचौहान थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने रविवार 8 मार्च को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग पीडि़ता के बयानों के अनुसार, यह घटना 4 मार्च की रात की है। उस समय पीडि़ता की मां पति-पत्नी के झगड़े के कारण अपने मायके गई हुई थी।

धमकी देकर बेटी के साथ किया रेप

घटना की रात पीडि़ता देर तक पढ़ाई करने के बाद सो गई थी। इसी दौरान उसके पिता ने नींद में ही उसका मुंह दबा दिया। पीडि़ता हड़बड़ाकर उठी और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने रेप किया और फिर धमकी देकर चला गया।

मेडिकल परीक्षण के बाद गिरफ्तारी

अगले दिन पीडि़ता ने अपनी परीक्षा दी और शाम को अन्य परिजनों को घटना के बारे में बताया। 6 मार्च को परिजन के साथ नाबालिग लीमाचौहान थाने पहुंची। उसके बयानों के बाद मेडिकल कराया गया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई।

आरोपी को न्यायालय से भेजा गया जेल

पुलिस ने तुरंत कोर्ट में पीडि़ता के 164 के बयान दर्ज करवाए। आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को सारंगपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Latest News