Saturday, August 1, 2026
Homeराष्ट्रीयMP Transco : 54 वर्ष पुरानी ट्रांसमिशन लाइनें बनीं विश्वसनीयता की पहचान

MP Transco : 54 वर्ष पुरानी ट्रांसमिशन लाइनें बनीं विश्वसनीयता की पहचान

MP Transco : जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की बैतूल जिले में स्थित कुछ ट्रांसमिशन लाइनें, जो वर्ष 1972 में ऊर्जीकृत हुई थीं, आज 54 वर्ष बाद भी पूरी विश्वसनीयता के साथ संचालित हो रही हैं। इन लाइनों सहित जिले की 20 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने पिछले लगभग 1500 दिनों से बिना किसी ब्रेकडाउन के निर्बाध विद्युत पारेषण का उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बैतूल जिले की इन 20 ट्रांसमिशन लाइनों सहित प्रदेशभर में एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनें विगत चार वर्षों से बिना ब्रेकडाउन के सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी के अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों तथा मेंटेनेंस कार्यों में लगे आउटसोर्स कार्मिकों की तकनीकी दक्षता और समर्पण का प्रतिफल है।

विद्युत उत्पादन की निरंतरता भी बनी रही-

सारणी क्षेत्र से जुड़ी इन ट्रांसमिशन लाइनों के निर्बाध संचालन से विद्युत उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ट्रांसमिशन नेटवर्क में बाधाएं नहीं होने से सारणी विद्युत गृह से उत्पादित विद्युत की निकासी लगातार सुचारु बनी रही तथा उत्पादन इकाइयों को किसी प्रकार की कटौती का सामना नहीं करना पड़ा।

इस उपलब्धि में इंटर-स्टेट 220 केवी सारणी-कलमेश्वर लाइन सहित सारणी, बैतूल, मुलताई, आमला, छिंदवाड़ा, रेलवे ट्रैक्शन तथा पावर ग्रिड से जुड़ी विभिन्न 220 केवी एवं 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनें शामिल हैं।

Related Articles

Latest News