MP Weather Today:मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जबकि 3 अगस्त को भी मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 3 अगस्त को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
इसके अलावा राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.
यहां तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी
IMD ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
बीते 24 घंटे के दौरान कैसी रही और कितनी बरसे मेघ
अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान कितना दर्ज
प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद चित्रकूट (सतना) में 35.9 डिग्री, पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और नौगांव (छतरपुर) में 35.2 डिग्री, सतना में 34.4 डिग्री तथा रीवा, सीधी, टीकमगढ़ और ग्वालियर में 34 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.
वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान अलीराजपुर में 25 डिग्री सेल्सियस रहा. धार में 25.2 डिग्री, सिवनी में 26.4 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 27.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
किस कारण मानसून इतना सक्रिय हुआ –
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ फिलहाल बीकानेर, उरई, सीधी और आगे पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है. इसके अलावा मध्य राजस्थान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसमी सिस्टमों के कारण मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है











