Railway : जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यालय स्तर पर समय-समय पर विभिन्न समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में माल ढुलाई बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जुलाई 2026 के दौरान पश्चिम मध्य रेल ने 4.96 मिलियन टन ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग दर्ज की। यह उपलब्धि गत वर्ष के इसी माह में की गई 4.34 मिलियन टन लोडिंग की तुलना में 14.28 प्रतिशत अधिक है।
इस प्रकार पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के चार महीनों में अब तक माल ढुलाई में कुल 20.27 मिलियन टन ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग की। जो गत वर्ष के चार माह में की गई 18.74 मिलियन टन लोडिंग की तुलना में 8.16 प्रतिशत अधिक है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि महाप्रबंधक के सतत मार्गदर्शन एवं मॉनिटरिंग के साथ-साथ वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल तथा कोटा मंडलों में किए गए समर्पित और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
फ्रेट लोडिंग के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं :-
नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार बुनियादी ढांचे और परिचालन व्यवस्था को मजबूत कर रही है। नई रेल लाइनों, दोहरीकरण और तिहरीकरण जैसी परियोजनाओं को तेज गति से पूरा किया जा रहा है, जिससे रेल खंडों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इसके साथ ही गुड्स टर्मिनलों की कार्यप्रणाली में सुधार कर मालगाड़ियों के डिटेंशन समय को कम किया गया है, जिससे माल परिवहन पहले से अधिक तेज और सुचारु हुआ है। रेलवे ने माल गोदामों में 24 घंटे लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा शुरू की है और नए माल गोदामों के विकास व उन्नयन पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।
गतिशक्ति कार्गो टर्मिनलों और साइडिंग का विस्तार लगातार किया जा रहा है। वहीं, व्यापारियों और ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उन्हें रेलवे की फ्रेट लोडिंग प्रोत्साहन योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गुड्स ट्रैफिक और माल ढुलाई में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
पश्चिम मध्य रेल द्वारा ओरजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रखेगा।











